मदिरा दुकानों के नवीनीकरण पर बैठक, 1.5 करोड़ राजस्व संभावित:अनुज्ञाधारियों ने शत-प्रतिशत नवीनीकरण में रुचि दिखाई

बारां में वर्ष 2026-27 के लिए मदिरा दुकानों के नवीनीकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कोटा जोन के अतिरिक्त आबकारी आयुक्त नरेश कुमार मालव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अनुज्ञाधारियों ने शत-प्रतिशत दुकानों के नवीनीकरण में रुचि दिखाई। इससे विभाग को लगभग 1.5 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने की संभावना है। जिला आबकारी अधिकारी देवेंद्र गिरि ने बताया कि अनुज्ञाधारियों का रुझान काफी सकारात्मक रहा। बैठक का मुख्य उद्देश्य अनुज्ञाधारियों को नवीन बंदोबस्त की विशेषताओं से अवगत कराना और उनकी शंकाओं का मौके पर ही समाधान करना था। इस अवसर पर जिला आबकारी अधिकारी परमानंद पाटीदार, सहायक आबकारी अधिकारी विवेक शर्मा, एईओ ईपीएफ नारायण सिंह तोमर, आबकारी निरीक्षक प्रकाश और अंकित कुमार मीणा, प्रहराधिकारी प्रमोद सिंह व मदन लाल, सहायक प्रशासनिक अधिकारी सूर्यप्रकाश पहाड़िया सहित जिले के मदिरा दुकानों के अनुज्ञाधारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *