बालाघाट में बोर्ड परीक्षा की गोपनीय सामग्री का वितरण कल:जिले के 39,173 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, 132 केंद्र बनाए

माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं की गोपनीय सामग्री का वितरण जिले में 6 फरवरी से शुरू होगा। यह वितरण दो दिनों तक शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय स्कूल से किया जाएगा। इस वर्ष हायर सेकेंडरी और हाईस्कूल बोर्ड परीक्षाओं में जिले के कुल 39,173 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। पहले दिन, 6 फरवरी को बैहर, बिरसा, परसवाड़ा, लांजी और कटंगी विकासखंडों के 69 परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्षों और सहायक केंद्राध्यक्षों को गोपनीय सामग्री प्रदान की जाएगी। अगले दिन, 7 फरवरी को बालाघाट, वारासिवनी, खैरलांजी, किरनापुर और लालबर्रा विकासखंडों के 63 केंद्रों को सामग्री वितरित की जाएगी। गोपनीय सामग्री को पुलिस सुरक्षा में संबंधित केंद्रों के थानों में जमा कराया जाएगा। 10 फरवरी से परीक्षाएं जिला शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू होकर 7 मार्च तक चलेंगी। वहीं, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से प्रारंभ होकर 6 मार्च तक आयोजित होंगी। इस वर्ष कक्षा 10वीं में 21,682 और कक्षा 12वीं में 17,491 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इन परीक्षाओं के लिए जिले में कुल 132 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी 132 केंद्रों पर हाईस्कूल की परीक्षाएँ होंगी, जबकि 118 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। स्वाध्यायी परीक्षार्थियों की संख्या कक्षा 10वीं में 1,154 और कक्षा 12वीं में 863 है। स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिए सांदीपनी स्कूल बालाघाट और महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय को केंद्र बनाया गया है, जिन्हें बोर्ड ने संवेदनशील केंद्र माना है। गोपनीय सामग्री बसों के माध्यम से पुलिस सुरक्षा में थानों तक पहुंचेगी। परीक्षा के दिन, विषयों के प्रश्नपत्र कलेक्टर प्रतिनिधि और केंद्राध्यक्ष थाने से लेकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचेंगे। बोर्ड के आदेशानुसार, इस वर्ष केवल शासकीय शिक्षकों की ही ड्यूटी लगाई जाएगी। इसमें प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों को परीक्षा ड्यूटी में रखा जाएगा। नकल रोकने 21 फ्लाईंग स्कॉट का गठन
केन्द्रो में नकल रोकने के लिए प्रशासनिक और शिक्षा विभाग की ओर से फ्लाईंग स्कॉट टीम का गठन किया गया है। जिसमें प्रशासनिक टीम में एसडीएम और तहसीलदार के 10, शिक्षा विभाग और जनजातीय विभाग के 10 और एक जिला स्तर का फ्लाईंग स्कॉट होगा। इस तरह 21 फ्लाईंग स्कॉट की टीम केन्द्रो का निरीक्षण कर परीक्षा के संचालन और नकल पर नजर रखेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *