रायगढ़ में संदिग्ध परिस्थिति में मिली युवक की लाश:नाली में औंधे मुंह पड़ा था, सिर और चेहरे में चोट के निशान, पुलिस जांच में जूटी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश नाली में देखा गया। बनियान और जांघिया में युवक औंधे मुंह पड़ा था। घटना की जानकारी लगने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार को शहर के गौशाला मार्ग पर महिला समृद्धि बाजार की छत पर कुछ युवक चढ़ रहे थे। तभी उनकी नजर समृद्धि बाजार के पीछे नाली पर पड़ी। जहां एक शख्स को बनियान और जंघिया पहले औंधे मुंह पड़ा देखा। जिसके बाद इसकी जानकारी आसपास के लोगों को लगी और मामले की सूचना क्षेत्र के पार्षद को दी गई। ऐसे में मौके पर लोगों की काफी भीड़ इक्ट्ठा हो गई और पार्षद ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे।
चेहरे और सिर पर चोट के निशान
पुलिस जवानों ने उसे नाली से बाहर निकलवाया और जांच किया, तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसके चेहरे व सिर पर चोट के निशान मिले। इसके बाद तत्काल शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया। वहीं आसपास जांच करने पर समृद्धि बाजार के छत पर मृतक का कमीज, पेंट और चप्पल पड़ा मिला।
पुलिस मामले में जांच कर रही
आसपास लोगों से पूछताछ करने पर उसकी शिनाख्त सरिया निवासी अविनाश शर्मा 40 साल के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वह गौशाला चौक स्थित मंगलम विवाह घर के मालिक के यहां गाड़ी चलाने का काम करता था। हांलाकि यह भी आशंका लगाया जा रहा है कि नशे की हालत में वह उपर से गिर गया होगा। फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर हर एंगल में जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *