सीकर में दूसरे गांवों के 432 वोटर्स गुंगारा में जोड़े:ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन, कार्रवाई और सुधार की मांग

सीकर जिले में पंचायती राज चुनावों से पहले वोटर्स के नाम जोड़ने व हटाने को लेकर माहौल गर्माने लगा है। गुंगारा ग्राम पंचायत के ग्रामीण आज जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे और दूसरे गांवों के 432 वोटर्स के नाम गुंगारा ग्राम पंचायत में जोड़ देने की शिकायत की। ग्रामीणों ने ADM को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर नाम संशोधन करके वापस 432 वोटर्स को गुंगारा ग्राम पंचायत से हटाने की मांग की।
सीकर के ग्राम पंचायत गुंगारा में मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में लिखा है कि पंचायत चुनाव से पहले नियमों को दरकिनार कर अन्य ग्राम पंचायतों के करीब 432 मतदाताओं को गुंगारा की वोटर लिस्ट में जोड़ा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की मंशा से ऐसे संशोधन किए गए हैं।
ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर मामले की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों पर कार्रवाई करने तथा गलत तरीके से जोड़े गए वोटर्स को उनकी मूल ग्राम पंचायतों में दोबारा शामिल करने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान राकेश नेहरा, संजीव नेहरा, महेश कुमार, रामचंद्र, रामनिवास, हेतराम, देवी लाल नेहरा, सरदारमल, सुरेश, खेम सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *