नीमच के सोनियाना गांव में वर्तमान महिला सरपंच विद्या बाई ने बुधवार देर शाम जहर पी लिया। आज गुरुवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन सरपंच विद्या बाई (48) पति घनश्याम प्रजापति को तबीयत बिगड़ने पर परिजन तुरंत जिला अस्पताल ले गए। करीब 15 घंटे के इलाज के बाद गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई। पीएम कराकर परिजनों को सौंपा गया शव महिला सरपंच की ओर यह कदम उठाने के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। सूचना मिलने पर बघाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर गुरुवार दोपहर परिजनों को सौंप दिया। बघाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।


