टैलेंट हंट से एमपी कांग्रेस प्रवक्ताओं का चयन होगा:नायक अध्यक्ष, विधायक जयवर्धन, कटारे, मसूद, भूरिया, परमार समेत 11 सदस्यीय कमेटी करेगी तय

एमपी में कांग्रेस प्रवक्ताओं की नियुक्ति टैलेंट हंट के जरिए की जाएगी। इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस की ओर से एक कमेटी बनाई गई है। टैलेंट हंट के लिए 11 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस कमेटी का गठन करने के 2 दिन पहले ही मीडिया कमेटी भंग की थी। टैलेंट हंट कमेटी में मुकेश नायक को अध्यक्ष बनाया गया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मीडिया विभाग के अंतर्गत संचालित “टैलेंट हंट” कार्यक्रम को अधिक प्रभावी, संगठित रूप से चलाने के लिए 11 सदस्यीय समिति का गठन किया है। आज जारी की गई कमेटी की सूचना में मुकेश नायक को अध्यक्ष बनाने के साथ विधायकों को कमेटी का सदस्य बनाया गया है। इस कमेटी में विधायक जयवर्धन सिंह, हेमंत कटारे, आरिफ मसूद, विक्रांत भूरिया, महेश परमार सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही महेंद्र जोशी (प्रभारी प्रशिक्षण विभाग), शैलेन्द्र पटेल (पूर्व विधायक), भूपेंद्र गुप्ता (अध्यक्ष विचार विभाग), मृणाल पंत, अपूर्व भार्गव, रीना बोरासी सेतिया (प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस) भी सदस्य बनाए गए हैं। इस कमेटी में अभय तिवारी प्रभारी कम्युनिकेशन को शामिल नहीं किया गया है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की ओर से जारी कमेटी के गठन सूचना में कहा गया है कि तिवारी ने खुद को कमेटी से अलग रखने का आग्रह किया था, इसलिए उन्हें शामिल नहीं किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *