बठिंडा में गन्ना चुराने के शक में पीट कर हत्या:शौच के लिए खेत में उतरा था, पिता पुत्र ने बुरी तरह मारा, एक आरोपी गिरफ्तार

बठिंडा जिले के गांव लहिरा मुहब्बत में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ महज गन्ना चोरी के शक में एक 27 वर्षीय मजदूर युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस संबंध में खेत मालिक और उसके बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका बेटा फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मृतक गांव लहिरा सौंधा निवासी गोरा सिंह पिता के साथ जा रहा था। पिता का आरोप है ​वह शौच के लिए खेत गया था। इसी दौरान खेत मालिक पिता पु​त्र आए और बुरी तरह से पीटा घटना के बारे में जानिए– पिता ने क्या लगाया आरोप घटना 4 फरवरी की है, जब गोरा सिंह अपने पिता सुखदेव सिंह के साथ पैदल जा रहा था। रास्ते में शौच के लिए वह सड़क किनारे एक खेत की ओर गया, जहाँ खेत मालिक कुलदीप सिंह और उसका बेटा मौजूद थे। पिता का आरोप है कि दोनों ने गोरा सिंह पर गन्ना चोरी का झूठा आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। जब युवक ने इसका विरोध किया, तो पिता-पुत्र ने मिलकर उसे इतनी बेरहमी से पीटा कि वह मरणासन्न स्थिति में पहुँच गया। गंभीर चोट के कारण एम्स किया था रेफर गंभीर रूप से घायल गोरा सिंह को परिजनों ने तुरंत सिविल अस्पताल बठिंडा में भर्ती कराया, लेकिन हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उसे एम्स (AIIMS) रेफर कर दिया। अस्पताल में जीवन और मौत की जंग लड़ते हुए बुधवार देर शाम गोरा सिंह ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा करता था और उसकी मौत से परिवार के सामने आजीविका का संकट भी खड़ा हो गया है। मृतक की पहचान गांव लहिरा सौंधा निवासी गोरा सिंह के रूप में हुई है। थाना नथाना की पुलिस ने मृतक के पिता सुखदेव सिंह के बयानों के आधार पर धारा 302 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ अमरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी कुलदीप सिंह को हिरासत में ले लिया गया है और फरार बेटे की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *