रेस्टोरेंट के ग्राहक को नाले में दिखा मानव-भ्रूण:डॉक्टर बोले- पांच महीने का था; पुलिस को फेंकने वाले की तलाश

रेस्टोरेंट पर खाना खाने पहुंचा एक ग्राहक नजदीक ही बह रहे नाले की तरफ गया तो वहां पानी में मानव भ्रूण पड़ा दिखाई दिया। ग्राहक दौड़कर रेस्टोरेंट पहुंचा और संचालक को भ्रूण के बारे में बताया। संचालक ने पुलिस को सूचना दी। मामला टोंक के अलीगढ़ थाना क्षेत्र के चोरू गांव का है। अलीगढ़ थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया- चोरू गांव पास से सवाई माधोपुर को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे निकल रहा है। इसके पास एक रेस्टोरेंट है। इस रेस्टोरेंट के पास से नाला निकल रहा है। रेस्टोरेंट पर आया एक ग्राहक सुबह 10.45 बजे नाले की तरफ गया था। जहां उसे भ्रूण दिखाई दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कब्जे में लिया थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया- ग्राहक ने रेस्टोरेंट संचालक को इसे बारे में बताया। संचालक ने हमें सूचना दी। इसके बाद उनियारा DSP के साथ पुलिस जाप्ता लेकर मौके पर पहुंचे और भ्रूण को कब्जे में लेकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने बताया कि भ्रूण चार से पांच माह के बच्चे का है। मेडिकल प्रकिया पूरी करके भ्रूण का निस्तारण करा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर भ्रूण नाले में फेंकने वाले की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *