तहसीलदार के सामने आग लगाई…41 दिन बाद व्यापारी की मौत:सर्जरी के लिए दोबारा अस्पताल में कराया था भर्ती; पत्नी की पहले जा चुकी है जान

देवास जिले के सतवास में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान दंपती खुद को आग लगा लिया था। आज गुरुवार को इंदौर के एक निजी अस्पताल में संतोष व्यास की भी मौत हो गई उन्हें 2 फरवरी को सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां ऑपरेशन के बाद गुरुवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना के साथ ही डेढ़ माह पहले हुए आत्मदाह कांड का दुखद अंत हो गया। इससे पहले 11 जनवरी को इलाज के दौरान उनकी पत्नी जयश्री व्यास की भी मौत हो चुकी थी। अतिक्रमण कार्रवाई दौरान दंपती ने लगाई थी आग दरअसल, 24 दिसंबर को सतवास बस स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही थी। तत्कालीन तहसीलदार अरविंद दिवाकर जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे थे। संतोष व्यास की बस स्टैंड पर स्टेशनरी और फोटोकॉपी की दुकान थी। वे एक कॉलोनी में मकान निर्माण भी करवा रहे थे। प्रशासन को शिकायत मिली थी कि निर्माण कार्य में अतिक्रमण किया जा रहा है, जिस पर कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान संतोष व्यास और उनकी पत्नी जयश्री व्यास की तहसीलदार से बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों ने मौके पर ही अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। 11 जनवरी को जयश्री व्यास ने इलाज के दौरान दम तोड़ा था मौजूद लोगों ने तत्काल आग बुझाकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक दोनों गंभीर रूप से झुलस चुके थे। घटना में जयश्री व्यास करीब 70 प्रतिशत और संतोष व्यास लगभग 40 प्रतिशत तक झुलस गए थे। दोनों का इंदौर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। 11 जनवरी को जयश्री व्यास ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पत्नी की मौत के बाद संतोष व्यास मानसिक रूप से काफी टूट गए थे। परिजनों के अनुसार, इस दौरान उन्हें हार्ट अटैक भी आया था। हालांकि, परिवार के सहयोग से वे धीरे-धीरे संभल रहे थे। इसी बीच स्वास्थ्य में आई जटिलताओं के चलते उन्हें पुनः सर्जरी के लिए 2 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान वे जिंदगी की जंग हार गए। इंदौर में पोस्टमार्टम के बाद संतोष व्यास का शव उनके गृह नगर सतवास लाया जाएगा, जहां दोपहर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। ……………………………………… मामले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… देवास में दंपती ने खुद को आग लगाई, इंदौर रेफर देवास जिले के सतवास में बुधवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान सरकारी अमले के सामने ही संतोष व्यास और उनकी पत्नी जयश्री ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें इंदौर के चोइथराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां जयश्री की हालत क्रिटिकल बताई जा रही है। पढ़े पूरी खबर.. नया VIDEO…दूसरी महिला के हाथ में पेट्रोल, जिंदा जले पति-पत्नी देवास जिले के सतवास कस्बे में एक दंपती के कथित तौर पर आग लगाने के मामले में एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दंपती तहसीलदार से बहस करने के साथ माचिस जलाने की कोशिश कर रहे हैं। तभी एक महिला उन पर बोतल में रखा पदार्थ फेंकती है और अचानक आग लग जाती है। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *