RPSC ने पहली बार जारी किए भर्ती-परीक्षा के अंक:RAS 2023 से हुई शुरुआत, अब हर भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों के अंक होंगे सार्वजनिक

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने पहली बार किसी भर्ती परीक्षा के अंक जारी किए हैं। अब RPSC अपनी परीक्षाओं में सफल होने वाले सभी उम्मीदवारों के पूरे नंबर बताएगा। पहले ऐसा नहीं होता था। यह नियम सबसे पहले आरएएस (RAS) भर्ती 2023 से शुरू किया गया है। RPSC के सचिव रामनिवास मेहता ने कहा- आरएएस भर्ती 2023 में जो उम्मीदवार साक्षात्कार के बाद सफल हुए हैं, वे अब वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं कि उन्हें लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में कितने अंक मिले हैं। इसके अलावा, RPSC ने यह भी फैसला किया है कि आगे से जिन परीक्षाओं का परिणाम आना बाकी है या जो परीक्षाएं होने वाली हैं, उन सभी में सफल होने वाले उम्मीदवारों के अंक वेबसाइट पर बताए जाएंगे। इससे उम्मीदवारों को पता चलेगा कि उन्हें कितने अंक मिले हैं। …….. पढें ये खबर भी…. RPSC की शिकायत सरकार ने कर्मचारी चयन बोर्ड को भेजी:RTI में भी एग्जाम के मार्क्स नहीं बता रहा आयोग, कैंडिडेट बोला- सुप्रीम-कोर्ट के आदेश की अवहेलना RAS भर्ती परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट 15 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया था। इसके बावजूद राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने भर्ती परीक्षा के पूर्ण परिणाम, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंक और मेरिट रैंक सार्वजनिक नहीं किए है। सूचना का अधिकार अधिनियम -2005 (RTI) के तहत भी आयोग ने सूचना देने से इनकार कर दिया। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *