नागौर मंडी में आज के भाव:अधिकांश जींसों के भाव में देखी गई मंदी; जीरा में 200 रुपये की गिरावट, सोंफ 600 तक टूटी, सरसों के भाव स्थिर

नागौर कृषि उपज मंडी में पिछले दो दिनों के दौरान प्रमुख जिन्सों के भावों में मिला-जुला असर देखने को मिला है। बुधवार 4 फरवरी की तुलना में गुरुवार 5 फरवरी को मंडी में जीरा और मूंग जैसी कीमती फसलों के भावों में मामूली मंदी दर्ज की गई है। जीरा जो बुधवार को 22500 रुपये के अधिकतम स्तर पर था, वह गुरुवार को 200 रुपये गिरकर 22300 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गया। इसी तरह विराट चमकी मूंग के अधिकतम भाव में भी 200 रुपये की कमी आई और यह 8900 रुपये से घटकर 8700 रुपये रह गया। सबसे बड़ी गिरावट सौंफ में देखने को मिली, जहां अधिकतम भाव 10200 रुपये से सीधा 9600 रुपये पर आ गया।

दूसरी ओर, इसबगोल के भाव में 50 रुपये की हल्की तेजी रही, जबकि तिल (सफेद व काला) और सरसों के भाव पूरी तरह स्थिर बने हुए हैं। मंडी में सरसों (रायडा) 40 प्रतिशत फेट के साथ 6400 रुपये के भाव पर स्थिर है। अन्य जिन्सों जैसे ज्वार, तारामीरा और दाणा मैथी के भावों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *