होंडा शाइन 125 लिमिटेड एडिशन भारत में लॉन्च:नए डिजाइन ग्राफिक्स के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन जैसे फीचर्स, कीमत ₹84,493

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी सबसे पॉपुलर बाइक में से एक शाइन 125 का लिमिटेड एडिशन भारत में लॉन्च किया है। यह नया वैरिएंट शाइन 125 के ‘डिस्क’ मॉडल पर बेस्ड है। कंपनी ने इसे स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में ज्यादा प्रीमियम बनाने के लिए कई कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं। बाइक दो वैरिएंट- ड्रम और डिस्क में अवेलेबल है। ड्रम वैरिएंट की कीमत 84,493 रुपए और डिस्क वैरिएंट की प्राइस 89,245 रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) रखी गई है। खास बात यह है कि यह अपने स्टैंडर्ड डिस्क वैरिएंट की तुलना में सिर्फ 1,000 रुपए महंगी है। होंडा शाइन 125 में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 125cc कम्यूटर मोटरसाइकिल सेगमेंट में इसका मुकाबला हीरो ग्लैमर एक्सटैक, हीरो सुपर स्प्लेंडर, TVS राइडर से है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *