कांग्रेस के पोस्टर में डोटासरा की छोटी-फोटो लगाने से नाराजगी:कांग्रेस नेता बोले- पोस्ट प्रोटोकॉल के हिसाब से गलत किया गया

सीकर में आज युवा कांग्रेस के मनरेगा बचाओ‌ संग्राम और बुजुर्ग सम्मान समारोह को लेकर नाराजगी सामने आई है। कांग्रेस के मीडिया पैनलिस्ट गोविंद पटेल ने कार्यक्रम के पोस्टर को लेकर आपत्ति जताई है। कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट गोविंद पटेल ने पोस्टर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के गृह जिले में छोटी फोटो लगाने को‌ लेकर ऐतराज जताया है। पटेल ने कहा कि ये पोस्ट प्रोटोकॉल के हिसाब से अनुचित है। गोविंद पटेल ने सोशल मीडिया पर कार्यक्रम का पोस्टर डालकर नाराजगी जताई है।
कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट गोविंद पटेल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सीकर ज़िले में युवा कांग्रेस का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सचिन पायलट, एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़, युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनियां, और खेलकूद प्रकोष्ठ के आमीन पठान की बड़ी तस्वीरें दिखाई गईं। यह अच्छी बात है, सभी कांग्रेस परिवार के सम्मानित नेता हैं।
लेकिन यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की तस्वीर कार्यक्रम के पोस्टर में ऐसी जगह कि देखने पर भी नहीं दिखे।
पटेल ने लिखा कि गोविंद सिंह डोटासरा राजस्थान कांग्रेस के मुखिया हैं और संगठनात्मक मर्यादा के अनुसार उनका सम्मान और प्रतिनिधित्व सर्वोपरि होना चाहिए। कांग्रेस की मजबूती अनुशासन, समन्वय और नेतृत्व के सम्मान से आती है। ऐसे कार्यक्रमों में शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति और पहचान दिखाई देना संगठन की एकता का प्रतीक होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *