भिंड में प्रायवेट कंपनी के कर्मचारी ने फांसी लगाई:बुधवार रात खाना खाकर कमरे में गया; दोपहर तक दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से देखा

भिंड शहर के अटेर रोड नवादा क्षेत्र में प्रायवेट कंपनी के कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 35 वर्षीय युवक बुधवार रात खाना खाकर कमरे में सोने गया था। गुरुवार दोपहर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने खिड़की से देखा तो वह फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, अटेर रोड नवादा निवासी प्रतीक पुत्र रामवरण बौहरे (35) बुधवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। गुरुवार दोपहर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला, तो परिजनों को संदेह हुआ। परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो प्रतीक कमरे के अंदर पंखे से फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। दरवाजा तोड़कर उतारा शव घटना की सूचना तुरंत कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर शव को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। सुसाइड नोट नहीं मिला, जांच जारी पुलिस के अनुसार, फिलहाल आत्महत्या के कारणों को लेकर कोई सुसाइड नोट या ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और मामले की हर पहलू से पड़ताल की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *