भालुओं को देखकर उल्टे पैर भागा टाइगर:सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान नजर आया बाघ का सेल्फ डिफेंस

नर्मदापुरम के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (एसटीआर) में एक रोमांचक नजारा दिखा। यहां भालुओं के डर से बाघ ने रास्ता बदल लिया। भालुओं की फैमिली उसकी तरफ बढ़ी तो वह उल्टे पैर भाग निकला। शनिवार को इवनिंग सफारी के दौरान इस नजारे की तस्वीरें कुछ टूरिस्ट ने अपने कैमरे में कैद कीं। मुंबई, खरगोन, उज्जैन, इंदौर और भोपाल के पर्यटक आशीष रानाडे, हितेश गुप्ता, लखन तन्ना, राहुल रघुवंशी, राहुल महाजन ने इस वीडियो को दैनिक भास्कर से शेयर किया। वीडियो में दिख रहा है कि जंगल सफारी के दौरान टूरिस्ट जिप्सी के आगे एक टाइगर शाही अंदाज में चल रहा है। थोड़ी दूर चलने पर उसे तीन-चार भालू नजर आते हैं। भालू फैमिली को देखकर टाइगर कुछ सेकेंड के लिए रुक जाता है। वह बैठकर भालुओं की तरफ देखता रहा। फिर भालू आगे बढ़े तो वह पलटा। मुड़कर धीरे-धीरे लौटने लगा। दो भालुओं को अपनी तरफ बढ़ता देखकर टाइगर तेजी से सड़क से नीचे उतरा और झाड़ियों में चला गया। 4 तस्वीरों में देखें- भालुओं के सामने टाइगर का सेल्फ डिफेंस सिंघार बोले- मुख्यमंत्री जी कहीं भालू आपको न भगा दे
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इसको लेकर सीएम डॉ मोहन यादव पर तंज सका है। उन्होंने कहा- मुख्यमंत्री जी खुद को भी टाइगर कह रहे हैं। पहले मध्य प्रदेश में एक टाइगर और थे ज्योतिरादित्य सिंधिया, उनका क्या हुआ पता है। शिवराज जी भी टाइगर कहते थे, उनका क्या हुआ पता है। ऐसा तो नहीं इनकी पार्टी में जो मुख्यमंत्री पद के दावेदार थे वही टाइगर को भगा रहे हैं। अब मुख्यमंत्री जी आप टाइगर हैं तो कहीं भालू आपको न भगा दे। ये खबर भी पढ़ें… तीन टाइगर ने 5 महिलाओं पर किया हमला पन्ना टाइगर रिजर्व में तीन बाघों ने 5 महिलाओं पर हमला कर दिया। एक महिला फूला बाई (57) को बाघ जंगल में घसीटकर ले गया। बाकी 4 महिलाएं वहां से जान बचाकर भागी। बुजुर्ग महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। घटना सोमवार सुबह की है। महिलाएं हनौता गेट पर घास काटने गईं थीं। यह क्षेत्र कोर क्षेत्र में आता है। यहां आना-जाना और घास काटना प्रतिबंधित है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *