बालाघाट के ग्रामीण थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 6.60 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस को देखकर की भागने की कोशिश ग्रामीण थाना प्रभारी अमित अग्रवाल के अनुसार, पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी, जब उन्होंने काले रंग की बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल चालक ने वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की। भागने के प्रयास में पीछे बैठा एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से उतरकर फरार हो गया, जबकि पुलिस ने घेराबंदी कर मोटरसाइकिल चालक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक बैग में रखा 6.60 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वेदप्रकाश के रूप में हुई गिरफ्तार आरोपी की पहचान कायदी निवासी वेदप्रकाश (34) पिता नेतराम सैनिक के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी से गांजे के साथ मोटरसाइकिल भी जब्त की है। फरार साथी की तलाश कर रही है पुलिस पुलिस फरार आरोपी साथी की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


