श्रीलंका में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे लाडुंदा के कृष्ण कमार:एशिया और ओशिनिया बीच सैंबो प्रतियोगिता के लिए हुआ सिलेक्शन

झुंझुनू जिले के लाडुंदा निवासी जापानी मार्शल आर्ट जु जित्सु चैम्पियन कृष्ण कुमार स्वामी श्रीलंका में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। कृष्ण कुमार स्वामी का चयन एशिया एंड ओशिनिया बीच सैंबो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता श्रीलंका में आयोजित होगी। जु जित्सु एसोसिएशन राजस्थान के अध्यक्ष छोटूराम दहिया ने बताया- झुंझुनू जिले के लाडुंदा निवासी कृष्ण कुमार स्वामी का अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में चयन किया गया है। यह प्रतियोगिता 18 दिसंबर से 20 दिसम्बर तक बीच पार्क, पोर्ट सिटी कोलंबो, श्रीलंका में आयोजित होगी। एशिया एंड ओशिनिया बीच सैंबो प्रतियोगिता के लिए कृष्ण कुमार स्वामी 17 दिसम्बर को जयपुर एयरपोर्ट से कोलंबो के लिए रवाना होंगे। कृष्ण कुमार स्वामी के अलावा राजस्थान के ही दो अन्य खिलाड़ियों सुमन कुमावत व चिमनाराम सुंडा का भी इस प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। कृष्ण कुमार स्वामी आज अपने गांव लाडुंदा से जयपुर के लिए रवाना हो गए, जहां से वे अन्य खिलाड़ियों के साथ कल श्रीलंका के लिए रवाना होंगे। लाडुंदा से रवाना होने से पहले कृष्ण कुमार ने देव दर्शन के बाद गांव के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर श्रीचंद, रण सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, मातु राम, सुमेर सिंह, मानसिंह, पवन कुमार, महावीर, मुंशीराम, महेंद्र फौजी, कपूर चंद्र, मुकेश सहित गांव अन्य लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *