बालेसर में कार ने खड़ी बोलेरो को मारी टक्कर:सामान उतार रहे बोलेरो ड्राइवर के दोनों पैर कटे, नींद की झपकी आने से हुआ हादसा

बालेसर में कार ने सड़क के पास खड़ी बोलेरो को टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो के पास खड़े ड्राइवर के दोनों पैर कट गए। हादसे में दो महिलाएं भी घायल हुई है। जिन्हें बालेसर ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। हादसा जोधपुर-जैसलमेर नेशनल हाईवे 125 पर कुई इंदा पेट्रोल पंप के पास सोमवार शाम को हुआ। पुलिस एवं प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार एक जोधपुर की तरफ से रामदेवरा की तरफ जा रही थी। जैसे ही कार कुई इंदा पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो कार चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई और कार सड़क से नीचे उतर कर सर्विस रोड पर खड़ी बोलेरो कैंपर से जाकर टकरा गई। जिससे बोलेरो के पीछे खड़े होकर सामान उतार रहे बोलेरो चालक रतनाराम माली (40) पुत्र नराराम माली निवासी हिरोणियों की बावड़ी बालेसर दुर्गावतां के दोनों पैर कट गए। वहीं, कार में सवार महिला किरण (25) और एक अन्य महिला घायल हो गई। हादसा होते देखकर आसपास के लोग दौड़कर आए और सभी घायलों को निजी वाहन की सहायता से बालेसर ट्रोमा सेंटर लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद सभी घायलों को जोधपुर रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर बालेसर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर बालेसर पुलिस थाने ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में सवार ये परिवार बैंगलुरु से बाबा रामदेवजी के दर्शन करने जा रहे थे। बीच में चालक को झपकी आने से कुई इंदा पेट्रोल पंप पर ये हादसा हो गया ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *