प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की हत्या की थी

बीते दिनों सिंदूर नदी के किनारे शव मिला था। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह अवैध प्रेम संबंध बताई जा रही है। घटना की शुरुआत 29 जनवरी को हुई, जब बलरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सतीसेमर में सिंदूर नदी के किनारे रेत में दबा हुआ एक शव बरामद हुआ। शव काफी सड़-गल चुका था, जिससे उसकी पहचान मुश्किल थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि यह मामला सामान्य मृत्यु का नहीं बल्कि हत्या का है।31 जनवरी को मृतक की पहचान विश्वनाथ केरकेटा (51 वर्ष) के रूप में हुई। विश्वनाथ रायगढ़ जिले के लैलूंगा के निवासी थे और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) में प्रधान आरक्षक के पद पर दंतेवाड़ा में पदस्थ थे। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों विवेक टोप्पो व क्लास टीका केरकेटा को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विवेक टोप्पो और मृतक की पत्नी के बीच अवैध संबंध थे। विश्वनाथ केरकेटा इन संबंधों में बाधक बन रहा था। दोनों ने मिलकर विश्वनाथ को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। आरोपी विवेक ने धोखे से विश्वनाथ को नदी किनारे बुलाया और उसके सिर पर घातक प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को सिंदूर नदी के पास रेत में दफन कर दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छुपाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *