जमीन विवाद में युवक पर टांगी से वार, 13 टांके लगे

भास्कर न्यूज | उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया में जमीन विवाद को लेकर एक सप्ताह पहले विवाद हुआ। इस दौरान आरोपी ने ग्रामीण पर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है, जिसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। खमरिया निवासी हीरासाय बरगाह (50 वर्ष) और वीरेंद्र गुप्ता के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को यह विवाद इतना बढ़ा कि हीरासाय ने टांगी से वीरेंद्र के सिर पर वार कर दिया। हमले में वीरेंद्र लहूलुहान होकर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे तत्काल उदयपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उसे अंबिकापुर और फिर गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, घायल के सिर में 13 टांके आए हैं और पीठ पर भी गहरा घाव है। घटना की सूचना मिलते ही उदयपुर पुलिस ने तत्परता दिखाई। पुलिस ने हमलावर हीरासाय बरगाह को उसके घर से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। फिलहाल घायल वीरेंद्र गुप्ता का इलाज रायपुर में जारी है, जहां उसकी हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *