तीन बदमाशों ने ग्रेनाइट हटाया, फिर स्क्रू खोलकर वारदात को दिया अंजाम

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर कलेक्टोरेट परिसर स्थित हनुमान मंदिर में बुधवार रात चोरी हो गई। मंदिर परिसर में घुसकर 3 बदमाश दानपेटी में रखे रुपए चोरी कर भाग गए। पूरी घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई है। तीन नकाबपोश मंदिर में चोरी करते देखे जा रहे हैं। घटना के बारे में सुबह पता चला, जब मंदिर के पुजारी दिनेश तिवारी पहुंचे। दानपेटी टूटी हुई थी और रुपए गायब थे। दानपेटी में कितने रुपए थे, इसका पता नहीं चल पाया है। करीब एक माह पहले ही मंदिर की समिति ने पेटी खोलकर दान में आए रुपए निकाले थे। हालांकि फिर पांच से छह हजार रुपए पेटी में होने की संभावना है। पुजारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से कलेक्टोरेट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। मंदिर परिसर के मेन गेट के पास ही बना है। 15 मिनट में रुपए निकालकर भागे आरोपी: चोरों ने मंदिर के बाहर रखी दानपेटी के पास लगे ग्रेनाइट को हटाया। स्क्रू खोलकर दानपेटी के अंदर हाथ डाला और पैसे निकाल लिए। महज 15 मिनट में चोरी कर आरोपी भाग गए। सीसी कैमरे में चोरी करते तीन नकाबपोश युवक नजर आ रहे हैं। कलेक्टोरेट परिसर में मंदिर का निर्माण पूर्व कलेक्टर विलास भोस्कर के कार्यकाल में कराया था। ये मेन गेट के पास ही है। इसके संचालन के लिए समिति बनी है। दानपेटी हर महीने खोली जाती है। समिति के कोषाध्यक्ष गिरीश गुप्ता इसकी देखरेख करते हैं। बताया गया है कि कुछ दिन पहले ही मंदिर की दानपेटी खोली गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *