भास्कर संवाददाता| पाली आचार्य श्रीविजय शांतिसुरीश्वर गुरु मंदिर का 3 दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव खेतावास के पास विराट गुरु पावन धाम चरम मंगल तीर्थ पर 10 से 12 फरवरी तक होगा। कार्यक्रम चरम मंगल विराट शांति निलय समकित सेवा समिति के तत्वावधान में होगा। साध्वी चरम श्रीजी ने बताया कि 3 दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव आचार्य जयानन्द सुरीश्वर भोले बाबा की निश्रा में होगी। इस अवसर पर आचार्य विजय चिदानन्द महाराज, पूज्य गणिवर्य जयकीर्ति विजय, मुनिराज दिव्यांश विजय, चारित्र वल्लभ विजय, चैत्य वल्लभ विजय, साध्वीश्री देशना, चरम श्रीजी, नियाग श्रीजी, साधिका प्राग्भा विराट का सान्निध्य प्राप्त होगा। प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के हितेश कर्णावट व अभिषेक दुग्गड़ ने बताया कि 10 फरवरी को सुबह 7 बजे कुम्भ स्थापना के साथ प्रतिष्ठा महोत्सव होगा। विधिकारक जसवंत जैन,शिवगंज द्वारा पूजा ,अनुष्ठान सहित विविध कार्यक्रम होंगे। शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक गुरुदेव का धम्म जागरण होगा ,जिसमें कलकत्ता के अतुल जैन और पुणे से महावीर जैन भजनों की प्रस्तुति देंगे। 11 फरवरी को प्रातः शुभ वेला में जगद्गुरु शांति सूरीश्वर गुरुदेव ,पद्मावती माताजी, सरस्वती माताजी की प्रतिमा की प्रतिष्ठा होगी । 12 फरवरी को प्रातः सक्रांति महोत्सव व महामांगलिक होगा। आयोजन समिति के मीडिया संयोजक रितेश छाजेड़ व अरुण कोटेचा ने बताया कि प्रतिष्ठा महोत्सव के आयोजन की व्यवस्था में समिति संयोजक विनय कोठारी, मनीष गुलेच्छा, हितेश कर्णावट, प्रमोद कोठारी, अभिषेक दुग्गड़, सुमित कवाड़, प्रवीण कोठारी, विशाल पोरवाल, अभिषेक गुलेच्छा, कमल तलेसरा, नवीन भंसाली, अमित मेहता, अरुण कोटेचा मौजूद रहे।


