सामान्य-ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई

जालंधर | शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में ‘सामान्य-ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। वीनू अग्रवाल के द्वारा पहली से पांचवीं कक्षा के 88 चयनित विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन विद्यार्थियों ने सामान्य-ज्ञान का परिचय देते हुए प्रतियोगिता के विभिन्न राउंड्स को पार किया। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की टीम को विजेता घोषित किया गया। ऋतु मेहन तथा निधि ने क्विज मास्टर तथा स्कोर कीपर की सार्थक भूमिका निभाई। प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने रमनदीप तथा ममता अरोड़ा के साथ विजेताओं को पदक व प्रमाणपत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से पुस्तकालय जाकर विभिन्न विषयों पर आधारित पुस्तकें पढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. विदुर ज्योति, चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सेक्रेटरी ट्रस्ट, ने भी विजेता विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा मार्गदर्शक अध्यापकगण को शुभकामनाएं दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *