जालंधर | पुलिस डीएवी स्कूल पीएपी कैंपस की 10वीं कक्षा की प्रतिभाशाली छात्रा एंजल सागर ने अचूक निशाने के दम पर खेल जगत में स्कूल और राज्य का नाम रोशन किया है। नई दिल्ली में आयोजित 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए एंजल ने भारतीय टीम ट्रायल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। सत्र 2025-26 एंजल सागर के लिए पदकों और रिकॉर्ड्स से भरा रहा है। उनकी प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार हैं। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड स्तर पर जिला स्तर पर स्वर्ण और राज्य स्तर पर कांस्य पदक जीता। ओपन डिस्ट्रिक्ट लेवल टूर्नामेंट में दो गोल्ड और ओपन स्टेट लेवल सब-यूथ और यूथ कैटेगरी में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। नेशनल स्तर पर क्वालीफाई कर अब भारतीय टीम में जगह बनाने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। एंजल की इस सफलता पर प्रिंसिपल डॉ. रश्मि विज ने खुशी जाहिर की और कोच विवेक को इस सफलता पर बधाई दी।


