ताइक्वांडो में जशनदीप कौर ने जीता गोल्ड

जालंधर | स्टेट पब्लिक स्कूल, जालंधर कैंट को जशनदीप कौर की उपलब्धि पर गर्व है, जिन्होंने 53 किलोग्राम भार वर्ग में जूनियर कैटेगरी में तीसरे ओपन स्टेट ताइक्वांडो टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया है। उसने नेशनल लेवल टूर्नामेंट ताइक्वांडो के लिए क्वालीफाई किया है। यह उपलब्धि उसकी कड़ी ट्रेनिंग, मजबूत इरादे और उसके शिक्षकों और परिवार के लगातार समर्थन का प्रमाण है। विद्यालय अध्यक्ष डॉ. नरोत्तम सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. गगनदीप कौर, प्रिंसिपल सवीना बहल और गगनदीप कौर खैरा ने जशनदीप के सराहनीय प्रदर्शन पर प्रसन्नता प्रकट की और उसके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *