श्री दुर्गा सेवक संघ 8 को करवाएगा 4 जरूरतमंद बेटियों की शादी

भास्कर न्यूज | लुधियाना संस्था श्री दुर्गा सेवक संघ एक बार फिर समाज सेवा की मिसाल पेश करने जा रही है। आगामी 8 फरवरी को जगराओं पुल स्थित प्राचीन श्री दुर्गा माता मंदिर के प्रांगण में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 4 जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह संपन्न होगा। संस्था के संस्थापक स्वर्गीय भगवान दास शर्मा के दिखाए मार्ग पर चलते हुए और प्रधान बलवीर कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में इस आयोजन की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। कार्यक्रम के सफल संचालन की जिम्मेदारी डॉ. राज कुमार को सौंपी गई है। बैठक के दौरान कन्वीनर डॉ. राज कुमार ने बताया कि संस्था अब तक सैकड़ों बेटियों का घर बसा चुकी है। सदस्य संदीप गुप्ता ने बताया कि संघ का विजन केवल विवाह तक सीमित नहीं है। बेटियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संस्था उन्हें सिलाई, कढ़ाई, कंप्यूटर और ब्यूटी पार्लर की मुफ्त ट्रेनिंग भी दे रही है। इस बैठक में दीपक अरोड़ा, सुदर्शन जैन, संजय लुंबा, विजन गुप्ता, राज कुमार गंभीर, संजीव नैय्यर और विक्रम जिंदल आदि ने अपने विचार साझा किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *