भिलाई | राष्ट्रीय स्तर पर कला साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक समरसता, साहित्य सृजन, प्रतिभा सम्मान के लिए प्रतिबद्ध संस्था समता साहित्य अकादमी यवतमाल, महाराष्ट्र ने छत्तीसगढ़ राज्य में संस्था का विस्तार करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार एवं संस्कृतिकर्मी, डॉ. डीपी देशमुख को दुर्ग जिला का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. डीएस टंडेकर के निर्देशानुसार छग राज्य के अध्यक्ष डॉ. सुरेश ठाकुर व डॉ. शरद चोपकर द्वारा प्रदान की गई। डॉ. देशमुख ने इन विधाओं से जुड़े जिले की कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। इनमें डॉ. सुरेश तिवारी कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण कुमार पाटिल व विजेंद्र वर्मा, महासचिव डॉ. गिरधर चंद्रा, सचिव संगीता वर्मा, सह सचिव नीता देशमुख, सीआर ठाकुर शामिल हैं।


