सिहारी में क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, भंडारडिग्गी बना विजेता

भास्कर न्यूज | दुर्गूकोंदल ग्राम सिहारी में आयोजित पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में मुख्य अ​तिथि जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल अध्यक्ष गोपी चंद बढ़ाई थे। प्रतियोगिता के दौरान लीग मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले गए। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ग्राम भंडारडिग्गी और ग्राम सिहारी की टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया और खेल को रोमांचक बना दिया। कड़े मुकाबले के बाद भंडारडिग्गी की टीम ने जीत हासिल करते हुए प्रतियोगिता की ट्रॉफी अपने नाम की। मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष बढ़ाई ने कहा खेल केवल जीत-हार का नाम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, मेहनत और टीमवर्क सिखाता है। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए हारे हुए खिलाड़ियों का भी हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि हार से ही जीत की ओर बढ़ने का हौसला मिलता है। हर एक दिन आपको जीत की ओर ले जाता है। आप सभी खिलाड़ी इसी प्रकार मेहनत करते रहें, एक दिन जीत अवश्य मिलेगी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं, नशे और गलत संगत से दूर रहें और अपने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन करें। कार्यक्रम में सरपंच राम गावडे, ननी उईके, ग्राम के उपसरपंच, वार्ड पंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *