निजी डबरी निर्माण से ग्रामीणों को मिला रोजगार

देवरी/सारागांव | ग्राम पंचायत बघौदा के आश्रित ग्राम कुम्हारीखुर्द में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत निजी डबरी निर्माण का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य ज्ञान बाई प्रधान अपनी निजी भूमि पर करा रहीं हैं, जिससे गांव के लगभग 30 ग्रामीणों को रोजगार गारंटी योजना के तहत स्थानीय स्तर पर काम उपलब्ध हुआ है। डबरी निर्माण कार्य से ग्रामीणों में उत्साह और संतोष का माहौल देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस योजना से उन्हें अपने ही गांव में रोजगार मिला, जिससे बाहर मजदूरी के लिए पलायन नहीं करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि डबरी निर्माण से न केवल वर्तमान में रोजगार सृजन हुआ है, बल्कि भविष्य में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। इससे खेती-किसानी के लिए सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी और कृषि कार्यों में सुधार आएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *