रिगनी-खरौद | अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तहत चल रहे मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान को मजबूत बनाने के लिए संगठन स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति की जा रही है। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने ग्राम पंचायत खैरताल निवासी ज्योति किशन कश्यप को नवागढ़ क्षेत्र का अभियान प्रभारी नियुक्त किया है। जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा मनरेगा योजना ग्रामीण मजदूरों के लिए जीवनरेखा के समान है पर वर्तमान समय में मजदूरों को रोजगार और भुगतान पाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के माध्यम से ग्रामीणों और मजदूरों में जागरूकता फैलाकर उनके अधिकारों की सुरक्षा की जाएगी।


