हरदीबाजार| गहरदीबाजार तहसीलदार आरआर राजभानू को अखिल भैना समाज के छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसकी घोषणा सक्ती जिले के सारागांव तहसील के नवागांव में अखिल भैना समाज के 16वां आम सभा में की गई। समाज के सदस्यों ने सामाजिक नियमों की रीति-रिवाजों पर चिंतन मनन कर कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया। साथ ही समाज के शैक्षणिक सामाजिक-आर्थिक विकास पर जोर दिया। महासभा के अंतिम दिन समाज के प्रदेशाध्यक्ष पद पर तहसीलदार राजभानू के निर्विरोध निर्वाचन के बाद घोषणा की गई। कार्यक्रम के अतिथि विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता डॉ. चरणदास महंत, विधायक व्यास कश्यप, संयुक्त सचिव एमडी दीवान, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी बीपी राजभानू, गजमती भानु रहे।


