रांची | झारखंड की प्रसिद्ध कवयित्री डॉ. ममता मनीष सिन्हा को प्रसार भारती आकाशवाणी दिल्ली द्वारा आयोजित विश्व के सबसे बड़े सर्वभाषा कवि सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है। यह कार्यक्रम 18 दिसंबर से 19 दिसंबर तक आकाशवाणी मुंबई, महाराष्ट्र में आयोजित होगा। डॉ. ममता मनीष सिन्हा का चयन संथाली भाषा की अनुवादिका के रूप में हुआ है। सम्मेलन में 21 भाषाओं के चयनित कवियों द्वारा कविताओं का हिंदी अनुवाद प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम अधिकारी रामावतार बैरवा ने बताया कि डॉ. ममता मनीष सिन्हा का चयन उनकी उत्कृष्ट साहित्यिक प्रतिभा और संथाली भाषा पर उनकी गहरी पकड़ को देखते हुए किया गया है। डॉ. ममता मनीष सिन्हा ने कहा कि झारखंड का विश्व पटल पर प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात है। यह अवसर मेरे राज्य के साहित्य और संस्कृति को नई पहचान देगा।


