कार बेचने के बाद भी पूर्व मालिक के नाम कटे चालान डीलर कंपनी को नोटिस भेज पुलिस को दी शिकायत

लुधियाना | मॉडल टाउन निवासी सौरव आनंद ने अपनी लग्जरी कार बेचने के बावजूद उस पर लगातार ट्रैफिक चालान आने से परेशान होकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और कार डीलर कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। मामला 2011 मॉडल ऑडी ए4 (नंबर CH01AM4003) से जुड़ा है, जो अब भी कागजों में उनके नाम पर दर्ज है। जबकि वह उसे करीब तीन साल पहले बेच चुके हैं। शिकायतकर्ता सौरव आनंद के अनुसार, उन्होंने 29 मार्च 2023 को अपनी कार Cars24 नामक डीलर कंपनी को बेच दी थी। 4 लाख रुपये का भुगतान मिला और वाहन की फिजिकल डिलीवरी भी सौंप दी गई थी। डिलीवरी से जुड़े दस्तावेज और रिसीविंग भी उनके पास मौजूद हैं। इसके बावजूद अब तक वाहन का आरसी ट्रांसफर नए खरीदार के नाम नहीं किया गया है। कार फिलहाल चंडीगढ़ और मोहाली क्षेत्र में चलाई जा रही है और उनके नाम पर ट्रैफिक चालान भी कट रहे हैं। उन्होंने कई बार Cars24 से संपर्क कर यह जानना चाहा कि वाहन किसे बेचा गया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। वाहन का स्वामित्व ट्रांसफर नहीं होने से उत्पीड़न झेला उन्होंने दिसंबर 2023 में कंपनी को कानूनी नोटिस भी भेजा था, जिसकी डिलीवरी की पुष्टि भी है, लेकिन अब तक उन्हें किसी कार्रवाई किए जाने की पुष्टि नहीं की गई है। अब उन्होंने पुलिस में जनरल शिकायत देकर यह दर्ज करवाया है कि वाहन उनके कब्जे में नहीं है और भविष्य में यदि इसका दुरुपयोग होता है तो उसकी जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी। इस मामले में अधिवक्ता सुष्मिता सरकार ने Cars24 को एक विस्तृत कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में आरोप लगाया गया है कि कंपनी की लापरवाही के कारण वाहन का स्वामित्व अब तक ट्रांसफर नहीं हुआ और इससे सौरव को मानसिक उत्पीड़न झेलना पड़ा है। काम की बात- भास्कर एक्सपर्ट राहुल वर्मा, पंजाब स्टेट रोड सेफ्टी कौंसिल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *