पूरे राज्य में अटैचमेंट समाप्त फिर भी ऐसी स्थिति:5 साल से बीईओ कार्यालय में अटैच हैं शिक्षक, मांगा जवाब

भास्कर न्यूज | बेमेतरा जिले के नवागढ़ ब्लॉक में शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि ग्राम गोपालभैना के शिक्षक चैतराम रात्रे वर्ष 2021 से स्कूल छोड़कर लगातार बीईओ कार्यालय में अटैच हैं। हैरानी की बात यह है कि पूरे राज्य में अटैचमेंट समाप्त होने के बावजूद उन्हें पांच साल से नहीं हटाया गया, जिससे संबंधित स्कूल की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। वर्तमान में नवागढ़ ब्लॉक मुख्यालय में न तो नियमित बीआरसी पदस्थ है और न ही बीईओ। बीआरसी का दो माह पहले प्राचार्य पद पर प्रमोशन हो चुका है, वहीं नियमित बीईओ के बीमार होने से एक सप्ताह से कार्यालय व्यवस्था प्रभावित है। डीईओ कार्यालय से जारी पत्र के बाद अब यह मामला उजागर हुआ है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी जीआर चतुर्वेदी ने बताया कि शिक्षक चैतराम रात्रे को स्पष्टीकरण के लिए पत्र जारी किया गया है। जवाब मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। बीईओ के बीमार होने और बीआरसी पद रिक्त होने की जानकारी शासन को भेज दी गई है। आदेश मिलते ही नियुक्ति की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *