देवरबीजा| विकसित भारत रोज़गार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण, कार्यक्रम के अंतर्गत देवरबीजा मंडल में चौपाल लगाई। यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर के देवरबीजा प्रवास पर हुआ। चौपाल में ग्रामीणों, मनरेगा श्रमिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को जनकल्याणकारी योजनाओं, रोजगार सृजन कार्यक्रमों एवं ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। ग्रामीणों ने योजनाओं से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और अधिक से अधिक लोगों तक लाभ पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री संध्या परगनिहा, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा रेवराम निषाद, मंडल अध्यक्ष सेवाराम साहू सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


