मनरेगा बचाओ संग्राम: कांग्रेस 9 को कलेक्टर कार्यालय में करेगी प्रदर्शन

भास्कर न्यूज | बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा की बैठक राजीव भवन में एसआईआर एवं आगामी धरना प्रदर्शन को लेकर हुई। अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने की। उन्होंने एसआईआर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, आपसी समन्वय बढ़ाने, शीघ्र ब्लॉक व मंडल कार्यकारिणी गठन की बात कही। छाबड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब, मजदूर और किसानों के हितों के खिलाफ लगातार फैसले ले रही है। मनरेगा कानून में बदलाव कर नया कानून लाना ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर सीधा प्रहार है। यह सरकार पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है, जिसके कारण गरीबों के हाथ से 100 दिनों का रोजगार छीना जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आमजन को केंद्र सरकार की नीतियों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। साथ ही 9 फरवरी को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता करने पर जोर दिया। बैठक में सुरेंद्र तिवारी, प्रांजल तिवारी, रवि परगनिहा, सुमित राजपूत, मिथलेश वर्मा, रश्मि मिश्रा, ईश्वर वर्मा, रोशन सिन्हा, शशिप्रभा गायकवाड़, अनिल वर्मा, मनोज शर्मा, राजू साहू, झम्मन बघेल, मिनटा नामदेव, प्रकाश ठाकुर, अजय राज सेन, मोनल सिन्हा, वतन मिश्रा, राम संजीवन टंडन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *