राज्यपाल ने किया साझा काव्य संग्रह का विमोचन, साहित्यकार सम्मानित

भास्कर न्यूज | कुकदूर एक पेड़ मां के नाम.. से प्रेरित होकर छग शिक्षा साहित्य परिषद ने राजिम में पुस्तक विमोचन व सम्मान समारोह हुआ। इस मौके पर राज्यपाल रामेन डेका ने साझा काव्य संग्रह एक पेड़ मां के नाम का विमोचन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल रहे। ग्राम रहमान कापा के प्राथमिक स्कूल के सहायक शिक्षक लक्ष्मण बांधेकर को उनकी साहित्यिक साधना और रचनात्मक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो, शॉल, श्रीफल और उनकी कृति एक पेड़ मां के नाम (गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज) भेंट किया गया। शिक्षा साहित्य परिषद के सदस्य लक्ष्मण बांधेकर ने बताया कि साझा काव्य संग्रह एक पेड़ मां के नाम के लिए देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 650 कविताएं प्राप्त हुई थीं। इनमें से श्रेष्ठ 31 रचनाकारों को प्रशस्ति पत्र और 1100 रुपए देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित रचनाकार देश के पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, गुजरात, केरल, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, बिहार, ओडिशा, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों से थे। इस साझा काव्य संग्रह में प्रतियोगिता से चयनित 151 श्रेष्ठ कविताओं का संकलन किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *