अवैध परिवहन: 70 बोरी धान से भरी पिकअप पकड़ाई, दो आरोपी गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | कवर्धा झलमला थाना क्षेत्र में धान का अवैध परिवहन करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। थाना प्रभारी जेएल शांडिल्य ने बताया कि सूचना के आधार पर पिकअप वाहन को रोका गया और जांच की गई। वाहन में सवार निखिल पिता ब्रह्मानंद अग्रवाल (22) निवासी ग्राम रेंगाखार और मानिकराम पिता प्रेमलाल यादव (43) निवासी ग्राम चिल्फी द्वारा अवैध तरीके से धान परिवहन किया जा रहा था। जांच के दौरान पुलिस ने धान परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज दिखाने कहा लेकिन आरोपी कोई भी आवश्यक कागजात पेश नहीं कर सके। इसके बाद मौके पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 70 बोरी धान जब्त किया गया, जिसका कुल वजन लगभग 25 क्विंटल और अनुमानित कीमत 77,500 रुपए बताई गई है। परिवहन में उपयोग पिकअप वाहन भी जब्त की गई है। अवैध गतिविधियों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी धान के अवैध परिवहन को लेकर बीएनएस की धारा 106 के तहत कार्रवाई की गई। जब्त धान व वाहन को अग्रिम कार्रवाई के लिए एसडीएम न्यायालय बोड़ला में पेश किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध धान परिवहन, अवैध कारोबार और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *