डीएवी हेहल के छात्रों ने 30 स्वर्ण, 14 रजत और 8 कांस्य पदक जीते

रांची | डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल के खिलाड़ियों ने डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल के खिलाड़ियों ने कुल 30 स्वर्ण,14 रजत और 8 कांस्य पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। बालिका वर्ग के अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रियांशी ने मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। खो-खो अंडर-19 में टीम ने स्वर्ण पदक जीता। शूटिंग प्रतियोगिता में बालिका वर्ग (अंडर-14, 17, 19) में स्वर्ण पदक और बालक वर्ग (अंडर-17, 19) में रजत पदक जीता। एरोबिक्स में बालक अंडर-17 वर्ग में स्वर्ण और अंडर-19 वर्ग में रजत पदक जीते। कराटे प्रतियोगिता में सूरियब यश ने अंडर-19 वर्ग में कांस्य पदक अर्जित किया। प्रिंसिपल सह-सहायक क्षेत्रीय अधिकारी एस.के. मिश्र ने सभी की प्रशंसा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *