आरयू-उर्दू विभाग में भारतीय ज्ञान परंपरा पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

रांची | रांची यूनिवर्सिटी, रांची के उर्दू विभाग में सोमवार को एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें उर्दू, बांग्ला, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत एवं अन्य विभागों के शिक्षकों के अलावा बड़ी संख्या में रिसर्च स्कॉलर शामिल हुए। “भारतीय ज्ञान परम्परा’ विषय पर सेमिनार की अध्यक्षता उर्दू विभाग के अध्यक्ष डॉ. मुहम्मद रिजवान अली ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डीन ह्यूमैनिटीज प्रो. अर्चना दुबे उपस्थित रहीं। मुख्य वक्ता के रूप में डोरंडा कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर डॉ. राजकुमार शर्मा ने अपना वक्तव्य दिया। कहा कि संस्कृत भाषा सबसे प्राचीन भाषा और देववाणी है। प्रो. अर्चना दुबे ने शोधार्थियों को संस्कृत के श्लोकों से प्रेरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *