नगर निकाय चुनाव में नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी के बाद अब नौ नगर निगम में मेयर पद के लिए 167 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से 29 प्रत्याशियों पर आपराधिक केस दर्ज हैं। इनपर हत्या, रंगदारी, शांति भंग करने और वोट के लिए रिश्वत बांटने जैसे आरोप हैं। रांची में मेयर पद के लिए 19 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 14 पुरुष और पांच महिलाएं हैं। सात प्रत्याशी करोड़पति हैं, जबकि चार पर केस दर्ज है। यहां से आजसू नेता सुरेंद्र लिंडा सबसे अमीर हैं। वहीं सबसे कम संपत्ति किरण कुमारी की है। दो प्रत्याशी एमए पास हैं, जबकि नौ स्नातक हैं। यहां से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी रमा खलखो व भाजपा समर्थित रोशनी खलखो पर दो-दो केस हैं। जबकि देवी दयाल मुंडा और प्रवीण कच्छप पर एक-एक केस है। देवघर नगर निगम में सबसे ज्यादा छह प्रत्याशियों पर केस दर्ज हैं, जबकि धनबाद में चार उम्मीदवारों पर। रांची सीट का मुकाबला इस बार काफी रोचक होने वाला है। क्योंकि यहां भाजपा से समर्थित उम्मीदवार के सामने उनकी ही पार्टी के चार और नेता ताल ठोंक रहे हैं। जबकि झामुमो के छह नेता मैदान में हैं। शुक्रवार को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है। 48 निकायों में 454 पर्चे रद्द, अब 6,555 प्रत्याशी बचे राज्य के 48 नगर निकायों में नामांकन की स्क्रूटनी के दौरान 454 नामांकन रद्द हो गए। इनमें 233 महिलाएं हैं। मेयर व अध्यक्ष के लिए 76 और वार्ड पार्षद व सदस्यों के 348 नामांकन रद्द हुए हैं। स्क्रूटनी के बाद अब 6555 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। शुक्रवार को मतदान में डटे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। सात फरवरी को चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा। मतदान 23 फरवरी को होगा और मतगणना 27 फरवरी को होगी। पार्टियों का समीकरण कांग्रेस समर्थित : रमा खलखो भाजपा समर्थित : रौशनी खलखो भाजपा के ये नेता भी मैदान में: संजय कुमार टोप्पो,सुजाता कच्छप, राजेंद्र मुंडा, सुनील फकीरा कच्छप। झामुमो से ये लड़ रहे: कथरीना, सुजीत कु. कुजूर, सुजीत विजय आंनद कुजूर, रामशरण तिर्की, वीरू तिर्की,अजीत लकड़ा। आजसू के सुरेंद्र लिंडा और सीपीआई की किरण कुमारी भी चुनाव लड़ रहे। 9 निगम में मेयर प्रत्याशी निगम प्रत्याशी पुरुष महिला केस रांची 19 14 05 04 देवघर 19 16 03 06 मानगो 13 00 13 01 चास 34 29 05 03 गिरिडीह 19 17 02 03 मेदिनीनगर 11 00 10 04 आदित्यपुर 12 07 05 00 हजारीबाग 10 09 01 04 धनबाद 30 25 05 04 रांची के मेयर प्रत्याशियों को जानें प्रत्याशी उम्र शिक्षा संपत्ति केस सुरेन्द्र लिंडा 50 स्नातक 5.03 करोड़ 00 सुजाता कच्छप 51 एमए 4.03 करोड़ 00 सुमनकांत तिग्गा 60 स्नातक 2.21 करोड़ 00 सोनू खलखो 32 स्नातक 1.24 करोड़ 00 संजय कु.टोप्पो 48 स्नातक 1.54 करोड़ 00 सुजीत कु. कुजूर 44 स्नातक 1.33 करोड़ 00 रमा खलखो 55 बीए 1.06 करोड़ 02 रोशनी खलखो 35 स्नातक 72.58 लाख 02 विनोद कु.बड़ाईक 52 9वीं पास 19.00 लाख 00 राजेन्द्र मुंडा 41 इंटर 26.63 लाख 00 देवी दयाल मुंडा 50 स्नातक 40.50 लाख 01 प्रवीण कच्छप 47 आईटीआई 34.57 लाख 01 कथरीना तिर्की 47 8वीं पास 2.15 लाख 00 अजीत लकड़ा 35 स्नातक 1.46 लाख 00 रामशरण तिर्की 55 स्नातक 3.55 लाख 00 सुजीत विजय 44 मैट्रिक 16.65 लाख 00 बीरू तिर्की 51 इंटर 93.11 लाख 00 सुनील फकीरा 63 इंटर 40 हजार 00 किरण कुमारी 35 एमए 5 हजार 00 स्क्रूटनी पूरी, नौ नगर निगम में मेयर पद के लिए अब 167 प्रत्याशी मैदान में, इनमें 29 पर केस दर्ज


