अब पदक विजेताओं को पेंशन; खेल रत्न द्रोणाचार्य, अर्जुन अवार्डी को 20 हजार मिलेंगे

अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख खेल प्रतियोगिताओं में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को अब झारखंड सरकार की ओर से मासिक पेंशन मिलेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त कोच, अर्जुन पुरस्कार विजेता खिलाड़ी, राजीव गांधी खेल र| अवार्ड पाने वाले और ओलिंपिक पदक विजेता खिलाड़ियों को राज्य सरकार 20 हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन देगी। नेशनल गेम्स के पदक विजेताओं को न्यूनतम 5 हजार रुपए मासिक पेंशन मिलेगी। इसी तरह वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, सैफ गेम्स और नेशनल गेम्स के पदक विजेताओं के लिए 16 हजार से 5 हजार रुपए तक पेंशन राशि तय की गई है। 10 श्रेणियों में बांटे गए खिलाड़ी सरकार ने पेंशन के लिए खिलाड़ियों की 10 श्रेणियां बनाई हैं। शीर्ष श्रेणी में द्रोणाचार्य और अर्जुन पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ी व कोच शामिल हैं। सबसे निचली श्रेणी में वे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ओलिंपिक में सूचीबद्ध खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीता है। इन्हें 5 हजार रुपए मासिक पेंशन मिलेगी। आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण कैबिनेट के फैसलों की आधिकारिक ब्रीफिंग नहीं हुई, लेकिन सूत्रों से यह जानकारी सामने आई है। बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 27 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। 48 नगर निकाय क्षेत्रों में चल रहे चुनाव और आदर्श आचार संहिता के कारण फैसलों की औपचारिक जानकारी साझा नहीं की गई। जेपीएससी अभ्यर्थियों को करना होगा इंतजार जेपीएससी 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा को लेकर कट-ऑफ डेट और उम्र सीमा में छूट का मुद्दा कैबिनेट में चर्चा के बावजूद टल गया। एकमत नहीं बनने के कारण इस पर अगली बैठक में फिर विचार होगा। अभ्यर्थियों की मांग है कि 14वीं परीक्षा के लिए कट-ऑफ डेट 2018 तय की जाए। उनका तर्क है कि 7वीं से 10वीं परीक्षा में कट-ऑफ 2016 था। 11वीं से 13वीं परीक्षा में कट-ऑफ 2017 रहा था। सूत्रों के अनुसार, कार्मिक विभाग ने अगस्त 2023 को कट-ऑफ डेट मानते हुए उम्र सीमा में छूट का प्रस्ताव रखा था। यदि इस पर फैसला होता, तो कई अभ्यर्थियों को राहत मिलती। फिलहाल उम्मीदवारों को इस फैसले के लिए और इंतजार करना होगा। जल संसाधन के 2727 पद कार्मिक को सौंपे जल संसाधन विभाग के तृतीय और चतुर्थ वर्गीय कर्मियों के 2727 पद कार्मिक विभाग को सौंप दिए गए हैं। पेयजल स्वच्छता, जल संसाधन और अन्य विभागों को अकाउंटिंग व वर्क्स मैनेजमेंट में सहायता देने वाली सी-डैक कंपनी की सेवा अवधि बढ़ाई गई है। इसके अलावा सिदो कान्हू, कोल्हान और विनोबा भावे विश्वविद्यालय में शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों के पदों की रिस्ट्रक्चरिंग की गई है।
धौनी को 2007 में मिला था खेल रत्न पुरस्कार झारखंड से कई खिलाड़ियों और कोचों को खेल र|, द्रोणाचार्य और अर्जुन पुरस्कार मिले हैं। महेंद्र सिंह धौनी: खेलर व अर्जुन अवार्ड संजीव सिंह: द्रोणाचार्य पुरस्कार पूर्णिमा महतो: द्रोणाचार्य पुरस्कार सिल्वानस डुंगडुंग: ओलंपिक पदक सलीमा टेटे: अर्जुन पुरस्कार, ओलंपिक पदक दीपक मंडल: अर्जुन पुरस्कार दीपिका कुमारी: अर्जुन पुरस्कार 27 प्रस्ताव मंजूर, आचार संहिता से नहीं हुई ब्रीफिंग है। बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 27 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। 48 नगर निकाय क्षेत्रों में चल रहे चुनाव और आदर्श आचार संहिता के कारण फैसलों की औपचारिक जानकारी साझा नहीं की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *