डॉ. पीएन मेहरा मेमोरियल अस्पताल में कैंसर पर पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई

जयपुर | करीब 20 वर्ष पूर्व घुटने के नीचे की हड्डी (टिबिया) में कैंसर से पीड़ित एक मरीज की स्थिति समय के साथ गंभीर हो गई, जिससे घुटने के साथ-साथ पैर की हड्डी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जटिलता के कारण देश के कई बड़े अस्पतालों और विशेषज्ञों ने सर्जरी से इनकार कर दिया। ऐसे में जयपुर के वरिष्ठ विश्वविद्यालय जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. धीरज दुबे ने अत्यंत जटिल मेगाप्रोस्थेसिस तकनीक का उपयोग करते हुए घुटने और पैर की हड्डी का सफल रिप्लेसमेंट किया। मरीज अब सामान्य जीवन जी रहा है। कैंसर को लेकर जागरूकता जरूरी: अय्यर जयपुर | विश्व कैंसर दिवस पर प्रतिष्ठित कैंसर रोग विशेषज्ञ एवं रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. मीनाल अय्यर ने कहा कि कैंसर के खिलाफ प्रभावी लड़ाई के लिए जागरूकता जरूरी है। रेडिएशन थेरेपी, कीमोथेरेपी, और सर्जरी जैसे उन्नत उपचार कैंसर के खिलाफ लड़ाई में प्रभावी हैं। रेडिएशन थैरेपी, कीमोथैरेपी और सर्जरी जैसे आधुनिक उपचार कैंसर नियंत्रण में अहम भूमिका निभाते हैं। कैंसर की प्रारंभिक पहचान करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने तंबाकू का सेवन नहीं करने, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम करने की सलाह दी। वर्तमान में वे भवानी सिंह रोड स्थित अस्पताल में सेवाएं दे रहे हैं। जयपुर | विश्व कैंसर दिवस पर मानव हितकारी संघ के अजमेर रोड स्थित डॉ. पीएन मेहरा मेमोरियल अस्पताल में कैंसर के कारणों पर पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई। इस मौके पर डॉ. आलोक मेहरा ने कैंसर की रोकथाम के लिए होम्योपैथी दवाओं एवं जवारे (गेहूं) के रस की उपयोगिता बताई। बिजनेस प्लस घुटने और पैर की हड्डी का सफल प्रत्यारोपण

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *