ब्रदर्स ऐकेडमी में जी-सैट प्रवेश परीक्षा हुई

रांची | ब्रदर्स ऐकेडमी के विभिन्न कोर्स में नए सत्र के नामांकन के लिए सोमवार को जी-सैट प्रवेश परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में किया गया। जिसमें विभिन्न सत्रों में कुल 1459 प्रतिभागी उपस्थित रहे। जो छात्र किसी कारणवश प्रवेश परीक्षा में शामिल नहीं हुए, वे 29 दिसंबर को होने वाले ब्रदर्स एकेडमी की अगली ग्रैंड स्कॉलरशिप एडमिशन टेस्ट में भाग ले सकते है। जी-सैट के लिए आवेदन पत्र ऑनलाइन वेबसाइट लिंक पर उपलब्ध है। इसके अलावा लालपुर और डोरंडा परिसर से भी आवेदन पत्र प्राप्त और जमा किए जा सकते हैं। नए सत्र के लिए 25 मार्च 2025 से बैच शुरू होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *