चंडीगढ़ में NCB की हिरासत से कैदी फरार:पुलिस स्टेशन 49 में FIR दर्ज, इलाज के लिए करवाया था अस्पताल में एडमिट

चंडीगढ़ में पंजाब एनसीबी की हिरासत से एक आरोपी के फरार होने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस स्टेशन 49 में एनसीबी जोन सेक्टर-66 पंजाब में तैनात सब-इंस्पेक्टर शिवम वर्मा की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 262 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इलाज के लिए लाई पुलिस अस्पताल चंडीगढ पुलिस को दी शिकायत में सब इंस्पेक्टर शिवम ने बताया कि आरोपी अक्कल सिंह जो एन्क्लेव, मोहाली का रहने वाला है उसे नशा बेचने के मामले में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद आरोपी ने कहा कि उसकी तबीयत ठीक नही है उसके बाद पुलिस उसे लेकर चंडीगढ के सेक्टर 48 साउथ कैंपस जीएमसीएच,में चेक करवाने के लिए लेकर आई जहां आरोपी पुलिस चकमा देकर फरार हो गया पुलिस ने भी आरोपी को पकडने के लिए उसका पीछ किया लेकिन आरोपी की रफ्तार काफी तेज थी और वो अस्पताल से बाहर निकल गया जिसके बाद पुलिस से ढूंढ नही पाई। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस चंडीगढ पुलिस को शिकायत देने के बाद पुलिस ने पहले अस्पताल के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले उसके बाद अस्पताल के साथ लगी सभी सडको पर एरिया की चेकिंग की साथ ही सडको पर लगे सीसीटीवी भी पुलिस खंगाल रही है। घटना एक फरवरी की है। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ आरोपी का एक भी सुराग नही लग पाया है जिससे पता चल सके कि वो अस्पताल से फरार होने के बाद कहा पर गया और उसने अकेले ने भागने की प्लानिंग रची या फिर उसका साथ किसी उसके अन्य साथी ने दिया है। 3 माह पहले GMCH-32 से भागा कैदी चंडीगढ़ के अस्पताल से फांसी की सजा काट रहा कैदी 3 माह पहले पुलिसकर्मी को धक्का देकर फरार हो गया। कैदी ने पुलिसकर्मी के हाथ से हथकड़ी भी छीन ली। फिर उसे निकालकर वहीं फेंक दिया। उत्तर प्रदेश के रहने वाले आरोपी सोनू ने 5 साल की बच्ची को रेप के इरादे से किडनैप किया। फिर वह चिल्लाने लगी तो उसकी हत्या कर दी। फिर उसकी डेडबॉडी से रेप किया। इसके बाद बच्ची की डेडबॉडी बैड में छुपा दी थी। पुलिस ने उसे नेपाल बॉर्डर से पकड़ा था। इस मामले में उसे लुधियाना की कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी। इसके बाद से वह लुधियाना सेंट्रल जेल में बंद था। यहीं उसकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद पंजाब पुलिस उसे चेकअप के लिए चंडीगढ़ के GMCH-32 अस्पताल लेकर आई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *