मंडला में कंप्यूटर ऑपरेटर की ‘पार्टी’ का वीडियो:शराब का गिलास थाम युवतियों के साथ किया डांस; लोग बोले- यह सरकारी मर्यादा का उल्लंघन

मंडला जिले के मोहगांव जनपद की लेम्प्स सोसायटी में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में कर्मचारी युवतियों के साथ शराब का गिलास थामे हुए फिल्मी गानों पर थिरकता दिख रहा है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि वीडियो में डांस कर रहा व्यक्ति दुर्गेश यादव है। दुर्गेश लेम्प्स सोसायटी में कंप्यूटर ऑपरेटर है। वह दो-तीन युवतियों के साथ शराब के नशे में झूम रहा है। हालांकि, यह वीडियो पुराना है या हाल-फिलहाल का, और यह पार्टी कहां आयोजित की गई थी, इसकी अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। 14 हजार रुपए मासिक वेतन में ‘हाई-प्रोफाइल’ पार्टी जानकारी के अनुसार, दुर्गेश यादव को इस पद के लिए करीब 14 हजार रुपए मासिक वेतन मिलता है। लेकिन वीडियो में जिस तरह का रहन-सहन और ‘हाई-प्रोफाइल’ पार्टी का नजारा दिख रहा है, उसे देखकर स्थानीय लोग इसे सरकारी मर्यादा का उल्लंघन मान रहे हैं। फिलहाल इस मामले में मोहगांव जनपद या लेम्प्स सोसायटी के किसी बड़े अधिकारी ने खुलकर कुछ नहीं कहा है। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद लोग उसपर कार्रवाई की मांग कर रहे है। (नोट: दैनिक इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता हैं।)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *