उज्जैन में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के दौरान हादसा:गुब्बारे में लगी आग, फटने से निकला आग का गोला; मंच से गिरे कार्यकर्ता

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के उज्जैन आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। शहर के युवाओं ने उनका अभिनंदन आतिशबाजी, विशाल मालाओं और अनोखे अंदाज में किया। दो तालाब क्षेत्र के पास स्वागत मंच पर गुब्बारे में आग लग गई। बैलून फूटने की आवाज के साथ आग का गोला निकल आया। यहां भारतीय जनता युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष जयंत गरुण ने स्वागत मंच लगाया था। इस दौरान मंच पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। एक बड़े हार में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर, शहर अध्यक्ष संजय अग्रवाल सहित जयंत गरुण भी मौजूद थे। अचानक स्वागत मंच पर गुब्बारे के फूटने की आवाज के साथ आग का गोला निकल आया। इस दौरान मंच पर मौजूद कई लोग नीचे गिर गए और भीड़ में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के दौरान की तस्वीरें देखिए श्याम टेलर बोले- प्रदेश में भाजपा सरकार के पीछे युवाओं की असीम ऊर्जा मीडिया से बातचीत में श्याम टेलर ने कहा, “यह बाबा महाकाल की नगरी है, यहां की ऊर्जा ही अलग है। यह नेतृत्व की नगरी भी है, क्योंकि इसी क्षेत्र से हमारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हैं।” उन्होंने आगे कहा, “आज युवाओं का उत्साह देखकर साफ समझ आता है कि प्रदेश में भाजपा सरकार के पीछे युवाओं की असीम ऊर्जा काम कर रही है।” टेलर ने बताया कि वे उज्जैन में आयोजित युवा संसद में शामिल हुए, जहां उन्हें हर तरफ उत्साह और सकारात्मक माहौल देखने को मिला। उन्होंने कहा, “मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में घर-घर विकास की गाथा पहुंचाने का काम कर रही है। मैं सभी युवाओं का धन्यवाद करता हूं।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *