मानटाउन बालिका स्कूल में छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में सफलता के बताए टिप्स

सवाईमाधोपुर| राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन में गुरुवार को बोर्ड परीक्षा सेशन का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय उप प्राचार्य सुनीता मीना ने छात्राओं को बोर्ड परीक्षाओं में तनाव से मुक्त होकर सफलता हासिल करने के लिए कई उपयोगी तथा प्रभावी गोल्डन टिप्स बताए। विद्यालय उप प्राचार्य ने बताया कि सर्वप्रथम विद्यार्थी को सकारात्मक सोच रखनी है। यही सोचना है कि बोर्ड परीक्षा को लेकर हमारी ते यारी बेहतर हो चुकी है। परीक्षा से एक दिन पहले सभी आवश्यक सामग्री को व्यवस्थित कर रख लें। परीक्षा के प्रथम दिन कम से कम 30 मिनिट पूर्व केन्द्र पर पहुंचे। प्रवेश पत्र के साथ ही एक फोटो आईडी ज़रुर रखें। परीक्षा कक्ष में पहुंचने के बाद अपने दिमाग को शांत रखें। ध्यान पूर्वक पढ़कर अपनी उत्तर पुस्तिका की पूर्ति करें। घबराहट में गलती ना करें। कोई बात समझ नहीं आए तो उपस्थित वीक्षक से पूछें। पेपर मिलने पर शांत मन से उसे कम से कम दो बार ज़रुर पढ़े, फिर सैक्शन वाइज जो प्रश्न अच्छे से याद हैं, उन्हें हल करें। एक सेक्शन को एक साथ हल करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *