जयपुर के एसएस जैन सुबोध पीजी महिला महाविद्यालय की एनएसएस स्वयंसेविका मोनिका शर्मा ने युवा और खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित नेशनल इंटीग्रेशन कैंप में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। एमिटी यूनिवर्सिटी में 3 से 9 फरवरी तक आयोजित इस शिविर में शहर के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस शिविर में विभिन्न राज्यों से करीब 200 स्वयंसेवकों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई । कैंप में विभिन्न प्रकार की गतिविधयों का आयोजन किया गया, जिसमें सामाजिक कार्यों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल थे। शिविर का मुख्य उद्देश्य भारत की विविधता में एकता को मजबूत करना और युवा स्वयंसेवकों का सर्वांगीण विकास करना था। कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी के लिए महाविद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. रेनू जोशी ने मोनिका को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस तरह के राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम युवाओं को देश की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करते हैं।


