क्या एल्विश यादव और जिया शंकर ने कर ली सगाई?:इंस्टाग्राम पर इन्फ्लुएंसर ने एक्ट्रेस को टैग कर लिखा- मुझे मेरा प्यार मिल गया

सोशल मीडिया पर इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव और एक्ट्रेस जिया शंकर की सगाई की चर्चा हो रही है। यह अटकलें गुरुवार को एल्विश की एक क्रिप्टिक इंस्टाग्राम स्टोरी के बाद शुरू हुईं, जिसमें उन्होंने जिया को एक डायमंड रिंग के साथ टैग किया गया था। दरअसल, एल्विश ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्लोज-अप फोटो शेयर की, जिसमें वह एक महिला का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। तस्वीर में महिला की उंगली में डायमंड रिंग साफ दिखाई दे रही थी। कैप्शन में एल्विश ने लिखा, “मैंने प्यार को एक और मौका दिया और मुझे अपना प्यार मिल गया,” और इसके साथ उन्होंने जिया शंकर को टैग किया। इस स्टोरी को जिया शंकर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रीशेयर किया और एक हार्ट इमोजी एड किया। हालांकि, न तो एल्विश और न ही जिया की ओर से अब तक किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि की गई है। दोनों ने सार्वजनिक रूप से यह नहीं कहा है कि वे किसी रिश्ते में हैं या सगाई कर चुके हैं। आने वाले प्रोजेक्ट से जुड़ा प्रमोशनल स्टंट? वहीं, टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह किसी आने वाले प्रोजेक्ट से जुड़ा प्रमोशनल स्टंट भी हो सकता है, क्योंकि सेलिब्रिटी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अक्सर ऐसे हिंट देकर चर्चा और उत्सुकता पैदा करते हैं।
गौरतलब है कि जिया शंकर का नाम इससे पहले अभिषेक मल्हान के साथ जुड़ा था, लेकिन पिछले साल दोनों की टीम ने सगाई की अफवाहों को खारिज कर दिया था। जिया ने तब कहा था कि वह अपने काम पर फोकस कर रही हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो जिया मराठी फिल्म वेद में अपनी परफॉर्मेंस के लिए चर्चा में थीं और उन्होंने कलर्स टीवी के सुपरनैचुरल शो पिशाचिनी में लीड रोल निभाया था। उन्होंने बिग बॉस OTT 2 में भी हिस्सा लिया था, जिसके पार्ट एल्विश यादव भी थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *